प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कानपुर नगर ग्रामीण जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विनोद प्रजापति की अगुवाई में समाजवादी चिंतक राममनोहर लोहिया का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए कहा कि आज के दिन ही उत्तर प्रदेश के अयोध्या जनपद अंबेडकर नगर के अकबरपुर नामक स्थान में समाजवादी चिंतक राम मनोहर लोहिया जी का जन्म 23 मार्च 1910 को हुआ था ढाई वर्ष की उम्र में ही उनकी माता का निधन हो जाने के कारण उन्हें दादी के अलावा सरयू देवी परिवार की नाइन परिवार की महिला के द्वारा पाला गया लोहिया जी के द्वारा भारत को आजादी दिलाने तथा ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ एक अहम भूमिका निभाते हुए संपूर्ण जीवन समाज सेवा में समर्पित किया आज के समय में राम मनोहर लोहिया जैसे महापुरुष नेता की जरूरत है इस देश को है इस दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखें इस मौके पर मुख्यय रुप से राजपाल यादव जमील अहमद राम प्रकाश मिश्रा मीडिया प्रभारी आकाश प्रजापति कृष्ण कुमार अंबेडकर सरवन कुरील राम बहादुर पासवान शिव कुमार प्रजापति शोभित प्रजापति राहुल शर्मा संदीप प्रजापति प्रमोद यादव जगदीश यादव सहित काफी तादाद में पदाधिकारी मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment