सर्व ब्राह्मण विकास परिषद के क्षेत्रीय ब्राह्मण समागम समारोह में 101 ब्राह्मण व्यापारियों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर अवस्थी ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर अवस्थी एवं सुरेश अवस्थी ने ब्राह्मण व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र देते हुए माल्यार्पण कर उन्हें सर्व ब्राह्मण विकास परिषद को और अधिक मजबूत करने की बात कही इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर अवस्थी ने कहा कि आगामी विधानसभा एवं लोकसभा सीटों में सवर्णों के लिए 10% आरक्षण दिया जाना अति आवश्यक है उन्होंने कहा कि अगर ब्राह्मण वर्ग राजनीति से अलग रहेगा तो देश की दशा नहीं सुधर सकती श्री अवस्थी ने सुझाव दिया कि धन के अपव्यय से बचने के लिए विवाह समारोह रात में ना कराकर दिन में किए जाएं तथा एकता कायम करने के लिए ब्राह्मण जोड़ो अभियान चलाया जाना चाहिए नवनियुक्त पदाधिकारियों को आशीर्वाद देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सजग प्रहरी बनकर ब्राह्मणों के विकास में तन मन धन से जुट जाएं इस दौरान मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी जगदीश पांडे ज्ञानेंद्र मिश्रा अमरप्रीत सिंह भारद्वाज विक्रम दुबे कांति किशोर अवस्थी डीपी मिश्रा सूर्यकांत मिश्रा निराला महेश त्रिवेदी प्रभाकांत मिश्रा अनुराग तिवारी प्रियंका त्रिवेदी काजल मिश्रा प्रतिभा मिश्रा शशिकांत अवस्थी प्रियंका चतुर्वेदी सहित काफी तादाद में परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment