बंगाल जाने से पूर्व भारी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने किया अभिनंदन
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य रीता शास्त्री एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बांदा जिले से ममता मिश्रा के कोलकाता चुनाव प्रचार में जाने से पूर्व रेलवे स्टेशन पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला मंत्री नीतू सिंह सेंगर की अगुवाई में तिलक लगाकर आरती उतार स्वागत सम्मान किया गया इस मौके पर जिला मंत्री नीतू सिंह सेंगर ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री को बंगाल का प्रभारी बनाया गया है इसी के चलते वह चुनाव प्रचार प्रसार करने के लिए कोलकाता जा रही हैं जिस पर सभी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर तथा माल्यार्पण कर बंगाल फतेह कर आने के लिए बधाई दी इस मौके पर मुख्य रूप से रेनू गुप्ता पूजा सरोज रोहित गोलू राज कुमार सिंह सहित काफी तादाद में महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment