भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किदवई नगर में पार्षद प्रमोद जायसवाल की अगुवाई में गोवर्धन पुरवा बस्ती मे मनाया। यहाँ पर दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल ने संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ने अपना जन्मदिन बस्ती के लोगों व बच्चों के साथ केक काट कर मनाया। वहां पर उपस्थित बस्ती के बच्चों व महिलाओं के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी । डॉ आर्या ने बस्ती के 70 गरीब निर्धन जरूरत मन्द बच्चों को कापी पेंसिल रबर पेंसिल बॉक्स सामान्य ज्ञान व महापुरुषों की किताबों सहित अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की। शिक्षण सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बस्ती में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता राजाराम के घर के बाहर बैठ कर वहाँ मौजूद लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की उनके लिए चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारी योजनाओं को मिलने में समस्या आने पर पार्टी कार्यालय में बताने को कहते हुए भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास ,सबका विश्वास पर काम कर रही है। इसी तरह वार्ड 80 के पार्षद हरि शंकर गुप्ता के द्वारा खटीकाना में आयोजित कार्यक्रम में भी डॉ वीना आर्या पटेल ने बस्ती में रहने वाले 125 निर्धन जरूरत मन्द लोगों को खाद्य सामग्री व बच्चों को कॉपी ,पेंसिल, प्रेरणादायक व सामान्य ज्ञान की किताबें वितरित किया। यहां पर भी उपस्थित लोगों ने जिलाध्यक्ष को फूल माला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष ने मौजूद लोगों को भाजपा परिवार से जुड़ने को कहा। मुख्य रूप से शिवराम सिंह प्रबोध मिश्रा राम बहादुर यादव ज्ञानू मिश्रा संजय कटियार गोविंदा सोनकर निखिल सोनकर रवि सोनकर आदि रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment