अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अजय कपूर के द्वारा गोविंद नगर बी ब्लॉक में ठंड से बचाव के लिए मेवेदार गर्म दूध वितरित कर लोगों को राहत पहुंचाई गई इस मौके पर अजय कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि आज मौसम की ठंड के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है ऐसे में यह जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे बचने की व्यवस्था की जाए तथा एक दूसरे की मदद की जाए उन्होंने कहा कि हमें इस तरह के कार्यक्रम करके अत्यधिक आम जनमानस को फायदा पहुंचाना चाहिए करीब दो हजार से अधिक लोगों को दूध वितरित किया गया इस मौके पर मुख्य रूप से गुड्डे सक्सेना सुरेंद्र टंडन अंकुर खन्ना बंटी चौहान रमाकांत बाजपेई राहुल त्रिवेदी शम्मी मल्होत्रा सुभाष कपूर राजेश शर्मा सतनाम सिंह टोनी प्रकाश त्रिपाठी विनोद चोपड़ा राजेश कपूर गोविंद मेहता सतपाल चावला पंकज अरोड़ा सतबरी सिंह हरमोहन सिंह चमन मेथानी सहित काफी तादाद में कांग्रेसी मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment