बर्रा पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी उठ रहें सवाल
पीड़ित ने जिलाधिकारी, पुलिस प्रशासन, मुख्यमंत्री को लिखित शिकायती पत्र देकर लगाई न्याय दिलाने की गुहार
पीड़ित ने कानपुर पुलिस व जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार, जिलाधिकारी के आदेश पर भी बर्रा पुलिस ने पीड़ित की नही की सुनवाई जिससे भूमाफियाओं के हौसले बुलंद
पीड़ित ने सिविल न्यायालय से स्टे भी पारित कराया, पर पुलिस द्वारा कोई मदद न मिलने पर व भूमाफियाओं पर कोई कार्रवाई न करने पर दंबगो के हौसले बुलंद
पीड़ित द्रारा सिविल न्यायालय पारित स्टे आदेश की छाया प्रति भी बर्रा पुलिस को दिखाई इसके वाबजूद भी न्यायालय की सरेआम अवहेलना कर दंबग भूमाफिया कर रहे कब्जा
पीड़ित की आराजी संख्या 623 को दबंग भूमाफिया आराजी संख्या 625 बताकर निर्माण कराकर कर रहे कब्जा
बताया जा रहा हैं कि बर्रा थाना क्षेत्र के बर्रा गांव निवासी जगराम सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह ने बताया कि पिता के नाम थाना बर्रा परगना तहसील / जिला कानपुर नगर मे आराजी संख्या 623 थी जिसपर पिता की मृत्यु के बाद मेरा कब्जा व दखल चला आ रहा है, पीड़ित का उक्त आराजी के बाबत कानपुर विकास प्राधिकरण से सिविल न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है उक्त मुकदमा में सिविल न्यायालय द्वारा आराजी संख्या 623 से पीड़ित के शांतिपूर्ण कब्जा व दखल में हस्ताक्षेप करने से रोका गया है वही पीड़ित का पूर्व से ही कानपुर विकास प्राधिकरण सिविल न्यायालय में मुकदमा चल रहा है लेकिन क्षेत्र के दबंग भूमाफिया धीरज पुत्र सज्जन सिंह निवासी बर्रा गांव , सदींपन अवस्थी पुत्र लेखराम अवस्थी निवासी साकेत नगर, सुनील बाल्मिक सभासद आराजी संख्या 632 को 625 बताकर जबरन अवैध निर्माण कर कब्जा कर रहें हैं पीड़ित जगराम सिंह ने जब इसकी सुचना स्थानीय थाना बर्रा को दी व सिविल न्यायालय द्वारा स्टे आदेश की प्रतिलिपि भी दिखाई पर बर्रा पुलिस दंबगो के आगे नतमस्तक होती नजर आई वही सिविल न्यायालय के स्टे आदेश पर भी दंबग भूमाफिया करा रहे निर्माण एवं कब्जा जिससे दंबगो के हौसले बुलंद हो गये और न्यायालय के आदेश की अवहेलना करते नजर आये पीड़ित न्याय के लिए जिलाधिकारी एवं मुख्यमंत्री से भी लिखित शिकायती पत्र देकर उक्त दबंगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर न्याय की लगा रहा गुहार वही कब्जे के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद नजर आई।
No comments:
Post a Comment