बर्रा-8 वार्ड कांग्रेस कमेटी द्वारा कई वर्षों से टूटी सड़कों से परेशान जनता की गुहार अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए वार्ड कमेटी ने धरना दिया।
वार्ड अध्यक्ष दिनेश कुमार पांडे ने बताया नगर आयुक्त नगर निगम महापौर उच्च अधिकारियों को कई बार लिखित क्षेत्र की समस्याओं के बारे में बताया गया है मगर कोई भी समस्याओं को सुनने के लिए नहीं आया। बसंत पेट्रोल पंप से लेकर रामगोपाल चौराहे तक की सड़क टूटी पड़ी है। सड़क ना बनाए जाने पर कांग्रेसियों ने धरना दिया। अगर सड़कें नहीं बनी तो आंदोलन किया जाएगा। जिसमें पार्षद संजीव मिश्रा मनोज तिवारी शिव चंद्रगुप्त पाल दीपू द्विवेदी बृजेश सोनकर राजेंद्र कुमार गुलाब सिंह रामानंद शुक्ला लक्ष्मी गुप्ता रुचि वर्मा दीपक प्रकाश विक्रम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment