रिपोर्ट - शिवम् सविता
कानपुर - माल रोड स्थित एस एन सेन बा. वि. पी.जी. कालेज कानपुर में जंतु विज्ञान विभाग द्वारा प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई के जन्मदिवस पर काव्य -पाठन प्रतियोगिता का आयोजन किया तथा वायरस , बैक्टेरिया हल्मिंथेस एवम प्रोटोजोआ से होने वाली बीमारियों के प्रति एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. निशा अग्रवाल एवं निर्णायक मंडल द्वारा दीप प्रज्जवलन से हुआ। प्राचार्या डॉक्टर निशा अग्रवाल ने छात्राओं को आशीर्वचन प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम की संयोजिका विभागाध्यक्षा डॉ पूनम अरोरा ने विषय प्रवर्तन करते हुए बताया कि इलाज के साधन ना हो तो बचाव अति आवश्यक है। पूर्ण बचाव के साधन है हाथ धोना उन्होंने हाथ धोने के छह स्टेप्स बताए। डॉ शैल बाजेपेई ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के जीवन पर प्रकाश डाला। पोस्टर प्रतियोगिता में की निर्णायक मंडल की सदस्य वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ संध्या सिंह एवं डॉ प्रीति सिंह रही। काव्य पठान में संगीत विभागा के विभागाध्यक्ष डॉ हरीश झा एवं रसायन विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ बार्ग यादव रही।
No comments:
Post a Comment