जिलाध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने किया बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कानपुर दक्षिण जिलाध्यक्ष पुष्पा तिवारी की अगुवाई में बर्रा 2 राम जानकी मंदिर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व अटल बिहारी बाजपेई की जयंती सेवा सप्ताह सुशासन दिवस के मौके पर चाय बिस्किट गुलगुले ब्रेड मिठाई वितरित की गयी इस मौके पर जिलाध्यक्ष पुष्पा तिवारी ने बताया कि उनके द्वारा क्षेत्रीय बुजुर्गों को शाल एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में पहुंची भाजपा दक्षिण अध्यक्ष बीना आर्या पटेल नगर महापौर प्रमिला पांडे विधायक महेश त्रिवेदी रघुनंदन सिंह भदौरिया एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिता गुप्ता ने संयुक्त रूप से पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए विचार व्यक्त किए पुष्पा तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी का जन्म 25 दिसंबर 1924 को हुआ था वह भारत के तीन बार प्रधानमंत्री रहे वह कवि पत्रकार एवं एक प्रखर वक्ता थे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में वह एक थे उनके द्वारा लंबे समय तक राष्ट्रधर्म पांचजन्य एवं वीर अर्जुन आदि राष्ट्रीय भावनाओं से ओतप्रोत अनेक पत्र-पत्रिकाओं का संपादन भी किया गया उनके द्वारा 1998 पोखरण परमाणु परीक्षण एवं स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना जैसे अनेकों अनेक कार्य किए गए 100 वर्ष से भी अधिक पुराने कावेरी जल विवाद को उनके द्वारा सुलझाया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से रीता शास्त्री संगीता शर्मा स्नेह लता मिश्रा अनीता परमार अंजू त्रिपाठी नीतू सिंह जयमाला मालती वर्मा सुनीता त्रिवेदी रिंकी सिंह सहित काफी तादाद में महिला मोर्चा के सदस्या मौजूद रही।
No comments:
Post a Comment