रिपोर्ट - शिवम् सविता
कानपुर - कहते हैं कि खुशियां बांटने से दोगुनी हो जाती हैं। आज जन संघ सेवक मंच कानपुर नगर टीम ने गरीबों और बेसहारा लोगों को दीपोत्सव पर्व दीपावली के उपलक्ष्य पर मिठाई और साथ में सामान दिया गया। जन संघ सेवक मंच के कानपुर जिला अध्यक्ष ने अपनी पूरी टीम का हृदय से आभार व्यक्त किया एवम् धन्यवाद दिया। ईश्वर की कृपा से सारे कार्य अच्छे से हुए। ईश्वर अपनी कृपा ऐसे ही बनाए रखे जिससे हम लोग आगे ऐसे कार्य करते रहे। इस मौके पर *जय सिंह कुशवाहा ( जिला अध्यक्ष युवा शाखा) कमल कुशवाहा (मंडल अध्यक्ष) रोहित प्रजापति (मास्टर ब्लास्टर साहब) अंकुश प्रजापति (अध्यापक जी - co-director Race Academy) एवम् सत्यम सिंह कठेरिया जी* ( डायरेक्टर रेस एकेडमी) मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment