भारतीय जनता पार्टी जूही मंडल उपाध्यक्ष नरेश मैथिया के द्वारा महात्मा गांधी जी का जन्मदिवस मनाया गया मंडल उपाध्यक्ष नरेश मैथिया ने मोहनदास करमचंद गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर विस्तार से बताते हुए विचार गोष्ठी का आयोजन किया इस मौके पर नरेश मैथिया एवं मण्डल अध्यक्ष अमित मल्होत्रा ने संयुक्त रूप से बताया कि महात्मा गांधी जी ने जिस तरह बिना हिंसा किए अहिंसात्मक तरीके से देश को आजादी दिलाने का कार्य किया वह युगों युगों तक याद रखा जाएगा मंडल उपाध्यक्ष नरेश मैथिया ने युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलने की बात कही इस मौके पर अजीत छाबड़ा विभा दुबे अमित मल्होत्रा दिव्यांशु बाजपेई शिव शंकर सैनी स्वीटी सरदार आशीष गुप्ता मौजूद रहे।
Friday, October 2, 2020
भाजपा जूही मंडल उपाध्यक्ष नरेश मैथिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मनाया जन्मदिन
भाजपा जूही मंडल उपाध्यक्ष नरेश मैथिया ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का मनाया जन्मदिन
Reviewed by ADMIN
on
October 02, 2020
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment