भारतीय जनता पार्टी कानपुर ग्रामीण के जिला महामंत्री दिनेश सिंह कुशवाहा के द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय की 104वीं जयंती ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई। जिला महामंत्री दिनेश सिंह कुशवाहा के द्वारा दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत उनके जीवन परिचय ,राजनीतिक सक्रियता, राजनैतिक विचारधारा, एकात्म मानववाद, व अन्त्योदय के विषय में कार्यकर्ताओं को बताया। एकात्म मानववाद पर पण्डित दीन दयाल जी की क्या सोंच और उस पर अमल कर किस प्रकार समाज के अन्तिम व्यक्ति को लाभ पहुँचाया जा सकता है, इस बारे में भी चर्चा हुई। श्री कुशवाहा ने कहा कि अंत्योदय पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का अनंतिम शब्द है ।दीनदयाल जी चाहते थे कि आर्थिक योजना और प्रगति का माप समाज में ऊपर की सीढ़ी पर पहुंचे व्यक्ति से नहीं बल्कि सबसे नीचे के स्तर पर उपस्थित व्यक्ति से होना चाहिए । यह हमारा मानव धर्म है ।पंडित जी की इसी बात पर अमल करते हुए मोदी सरकार अपनी नीतियों, व्यवस्थाओं, योजनाओं का ठीक ढंग से क्रियान्वयन कर समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने का प्रयास कर रही है। ग्रामीण जिला महामंत्री दिनेश सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित जी ने कम समय में विपक्ष से लेकर विकल्प के रूप में एक राजनैतिक दल को खड़ा किया आज भाजपा जो भी है वह दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो नींव डाली थी उसी का प्रतिफल है। भाजपा एक अलग प्रकार का दल है।हम किसी भी तरह सत्ता की लालसा पाने वालों का झुंड नहीं हैं। हम एक दल नहीं वरन एक आंदोलन हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला मंत्री जयवीर पाल मंडल अध्यक्ष राकेश चौधरी नीरज पाल राजन कुशवाहा कृष्णकांत सविता प्रकाश सिंह सत्यम जीतू जय वीर कुशवाहा विश्वजीत सिंह योगेश कुमार हरि ओम सागर कुशवाहा मौजूद रहे।
Sunday, September 27, 2020
भाजपा कानपुर ग्रामीण जिला महामंत्री दिनेश सिंह कुशवाहा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
भाजपा कानपुर ग्रामीण जिला महामंत्री दिनेश सिंह कुशवाहा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
Reviewed by ADMIN
on
September 27, 2020
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment