प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर नगर ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति की अगुवाई में कुढ़ान देवी घाटमपुर से तहसील कार्यालय तक धरना प्रदर्शन कर 15 सूत्री मांग पत्र राष्ट्रपति एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संयुक्त रूप से उपजिलाधिकारी को सौंपा गया इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आव्हान पर केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संगठन के पदाधिकारियों ने आज जमकर प्रदर्शन करते हुए सोई हुई सरकार को जगाने का प्रयास किया विनोद प्रजापति ने बताया कि पूरे नगर में सीवर लाइन नालियां कूड़े के अंबार लगे होने कारण बीमारियां फैल रही हैं तथा महामारी डेंगू से आम जनमानस त्राहि-त्राहि कर रहा है उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ आए दिन बलात्कार छेड़छाड़ लूट घरेलू हिंसा दहेज हत्या चैन स्नैचिंग लूट डकैती चोरी हत्या एवं अपहरण जैसी घटनाओं कि समूचे उत्तर प्रदेश में बाढ़ आ गई है जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने आक्रोशित स्वर में सोई हुई सरकार को चेताते हुए बताया कि अगर हालात नहीं सुधरे तो आम जनमानस के साथ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिलाध्यक्ष के अनुसार अभिभावकों पर छात्र-छात्राओं की फीस वसूली का अवैध दबाव स्कूलों के द्वारा बनाया जा रहा है तथा उत्तर प्रदेश सरकार बौनी मूकदर्शक हैं। तथा केंद्र एवं राज्य सरकार बेरोजगारों को सभी विभागों में नौकरी संविदा पर खुली भर्ती तत्काल खोली जाए बेरोजगारों को कोरोना संक्रमण के प्रभाव तक परिवार के भरण पोषण हेतु 15 हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाए प्रदर्शन के दौरान अशोक यादव गोविंद त्रिपाठी स्वामी राजपाल यादव सलीम अहमद राम प्रकाश मिश्रा आकाश प्रजापति मोहम्मद शमीम अबरार आलम राजू ठाकुर शिवकुमार प्रजापति राम बहादुर पासवान लाला ठाकुर किरण पासवान विजय पासवान आशीष प्रजापति रामरक्षा यादव श्रवण कुरील कल्पना द्विवेदी राम नरेश यादव मौजूद रहे।
Monday, September 28, 2020
प्रसपा जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति अगुवाई में हुआ जमकर प्रदर्शन
प्रसपा जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति अगुवाई में हुआ जमकर प्रदर्शन
Reviewed by ADMIN
on
September 28, 2020
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment