Wednesday, September 23, 2020
कबरई में हुई व्यापारी की हत्या के मामले में परिजनों से मिलने जा रहे सपाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस व सपाईयों में तीखी झड़प भी हो गयी। बताया जा रहा हैं कि कबरई हुई बीते दिनों व्यापारी इन्द्रकांत त्रिपाठी की हत्या के मामले में परिजनों से मिलने के लिए कानपुर शहर से जा रहे सपाइयों की पुलिस से तीखी झड़प के बाद गिरफ्तारी कर ली गयी वही जूही थाना क्षेत्र के आनन्दपुरी इलाके में रह रहे पूर्व नगराध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्रा के घर सपाई इकठ्ठे हो गए और कबरई जाने के लिए निकलने लगे कि तभी इसकी सूचना पुलिस को हो गयी और मौके पर कई थानों की पुलिस पहुँची स्थानीय प्रशासन ने पूर्व नगर अध्यक्ष के साथ ही वर्तमान के अध्यक्ष इमरान एवं युवजन सभा के अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी तथा लोहिया वाहिनी के अध्यक्ष दीपक खोटे को गिरफ्तार कर लिया वही गिरफ्तार करने के दौरान सपाईयों की तीखी झड़प पुलिस से हुई धक्का मुक्की के दौरान कई लोगो की जेब पर जेब कतरो ने हाथ साफ कर दिया वही ओम प्रकाश मिश्रा ने आज की घटना को लोकतंत्र पर प्रहार करने की बात कहते हुए बताया कि अपनी आवाज बुलंद करने पर उत्तर प्रदेश सरकार पुलिस का सहारा लेकर दबाने का कार्य कर रही है युवजन सभा के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस के द्वारा सपाइयों को रोकने के पीछे विपक्ष दल के पदाधिकारियों का हाथ हैं। अगर पुलिस सपाइयों को नही जाने देगी तो सपा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर पुलिस व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। वहीं दूसरी ओर लोहिया वाहिनी के नगर अध्यक्ष दीपक खोटे ने जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि भाजपा छात्र किसान आम जनमानस विरोधी सरकार है आज जब सभी समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे तो पुलिस ने बर्बरता पूर्वक जो कार्य किया है वह निंदनीय है आम जनता 2022 के चुनावों में उत्तर प्रदेश से भाजपा को उखाड़ने का कार्य करेगी स्थानीय प्रशासन के द्वारा सपाइयों को देर रात तक हिरासत में रखा गया वही गिरफ्तारी के दौरान मुख्य रूप से सपा युवजन सभा के नगर अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी, अर्पित त्रिवेदी मोनू बाजपेई ईतू बाजपेई बृजेन्द्र यादव, सुभाष द्विवेदी सलमान, ऋषभ,अनुराग पांडेय,विशाल,शिवम,आसिफ,करूणेश श्रीवास्तव, आशीष यादव,दीपक सुधीर यादव अनूप यादव शिवकुमार बाल्मीकि राजा पंडित समेत काफी संख्या में सपाई मौजूद रहे।
कबरई में हुई व्यापारी की हत्या के मामले में परिजनों से मिलने जा रहे सपाईयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Reviewed by ADMIN
on
September 23, 2020
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment