सपोर्ट फाउंडेशन मिशन आत्मनिर्भर के तत्वावधान में क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन शिवरतन स्टेट अपार्टमेंट में किया गया प्रदर्शनी में हस्त निर्मित उत्पाद, की प्रदर्शनी ने लोगों को खूब आकर्षित किया। समाजिक संस्था सपोर्ट फाउंडेशन कोरोना आपदा में बन्द हुए रोजगारों से बेरोजगार हुये लोंगो को मिशन आत्मनिर्भर चला कर हुनरमंद बना रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। इसी के चलते सपोर्ट फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष ऋतिका गुप्ता के द्वरा दूसरी क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया प्रदर्शनी का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्यातिथि समाजसेवी व सपोर्ट फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि ने संस्था के कार्यो की सराहना करते हुए इस मुहिम से जुड़े सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था के कार्यो में हर तरह से सहयोग की साथ ही महिलाओं द्वरा हस्त निर्मित उत्पादों को देखा व सभी उत्पादों को बहुउपयोगी बताया। फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति शुक्ला ने बताया कि फाउंडेशन कानपुर ही नही कानपुर के बाहर भी महिलाओं को सिलाई, कढाई, क्राफ्ट आदि के कैम्प के मध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम में कार्य कर रहा है फाउंडेशन के द्वरा शीघ्र ही शासन की अनुमति से कई प्रदर्शनियों का आयोजन किया जाएगा। फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष की देख रेख में जिला अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह, उपाध्यक्ष रागिनी गुप्ता, नितिका त्रिपाठी, के द्वरा हस्त निर्मित उत्पाद फ्लावर पाट, भगवन के वस्त्र, झालर, बैग, कुर्ती, लहंगे, मास्क,बास्केट, थालिया,गुलदस्ते, कुशन कवर,आदि सभी उत्पाद महिलाओं के द्वरा तैयार कराये गए है। प्रर्दशनी में कुशन कवर भगवान के वस्त्र, बैग, कुर्तियां सजावट आदि के उत्पादों का लोगो के बीच ख़ासा आकर्षण देखने को मिला कार्यक्रम आयोजकों में डॉ परवेज अख्तर, धर्मेन्द्र शुक्ला, शशि सिहं, ऋतिका गुप्ता, रागिनी गुप्ता, लक्ष्मी सिंह, नितिका त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
Tuesday, September 29, 2020
हस्त निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी ने लोगों को खूब किया आकर्षित
हस्त निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी ने लोगों को खूब किया आकर्षित
Reviewed by ADMIN
on
September 29, 2020
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment