वार्ड कांग्रेस कमेटी बर्रा के द्वारा बसंत पेट्रोल पंप बर्रा से रामगोपाल चौराहे तक सड़क समस्याओं से त्रस्त क्षेत्रवासियों के द्वारा ढोलक मजीरा शंख घड़ियाल घंटी बजाकर प्रदर्शन किया गया इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश कुमार पांडे ने बताया कि नगर निगम के अधिकारी सो रहे हैं शासन-प्रशासन सुन नहीं रहा आम जनमानस समस्याओं से त्रस्त है सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है राहगीर रोजाना चोटिल हो रहे हैं कई कई बार लिखित रूप से उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र भी दिया जा चुका किंतु अभी तक किसी ने सुध नहीं ली समस्याओं से त्रस्त क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों के बंद कान खोलने के लिए विरोध प्रदर्शन किया वरिष्ठ कांग्रेसी संजीव मिश्रा ने कड़े शब्दों में अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही समस्याओं का अंत ना हुआ तो अधिकारियों की नींद आम जनमानस के साथ मिलकर वह हराम करेंगे प्रदर्शन में किदवई नगर विधानसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा मनोज तिवारी दीपू द्विवेदी जितेंद्र श्रीवास्तव कुलदीप पाल प्रभात मिश्रा संतोष कटियार सुरेश विश्वकर्मा अशोक पांडेय अरविंद सिंह रामू सोनी शिवचंद पाल मनीष सोनी रवि कांत गिरीश तिवारी देवकली सविता अर्पित श्रीवास्तव अजय वर्मा प्रभात मिश्रा ओमप्रकाश शिवाकांत पांडे सहित काफी तादाद में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
Sunday, September 13, 2020
कानपुर : सड़क समस्याओं से त्रस्त वार्ड कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन
कानपुर : सड़क समस्याओं से त्रस्त वार्ड कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन
Reviewed by ADMIN
on
September 13, 2020
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment