फतेहपुर। फतेहपुर जिलाधिकारी संजीव सिंह के निर्देश के क्रम में जनपद में लगातार दूसरे दिन भी उर्वरक प्रतिष्ठानों पर आकस्मिक छापामारी एवं निरीक्षण कृषि विभाग द्वारा बिन्दकी, खागा व सदर फतेहपुर तहसील में किया गया। जनपद की सभी तहसीलों के कुल तीस प्रतिष्ठानों का बारीकी से टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संदिग्ध स्थिति में पांच नमूना परीक्षण हेतु लिया गया है। क्षेत्र की पांच दुकानों को बंद करने के कारण नोटिस जारी किया गया और तीन को चेतावनी दी गई है। जिलाकृषि अधिकारी ने बताया कि फतेहपुर जनपद में उर्वरक की प्रर्याप्त उपलब्धता है।
Friday, August 21, 2020
फतेहपुर : उर्वरक प्रतिष्ठानों में छापेमारी से मचा हड़कंप,पांच को कारण बताओ नोटिस
फतेहपुर : उर्वरक प्रतिष्ठानों में छापेमारी से मचा हड़कंप,पांच को कारण बताओ नोटिस
Reviewed by ADMIN
on
August 21, 2020
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment