रिपोर्ट - शिवम् सविता
देशभर में कोरोना वायरस की महामारी फैली हुई है। जिसके चलते सरकार और प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से शहर के कई थाना क्षेत्रों को कैंटनमेन्ट जोन घोषित किया गया है। इसी क्रम में कानपुर न्यायालय को भी इसी सूची में रख कर अगली 31 जुलाई तक बन्द करने की घोषणा की गई थी। लेकिन वहीं इस बात से नाराज अधिवक्ता संघ ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरने पर बैठ कर विरोध जाहिर किया। साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि, जिस भी एरिया में यदि कोई पॉजिटिव मरीज पाया जाता है। तो उसके सौ मीटर की दूरी तक को हॉट स्पॉट घोषित कर एरिया को प्रतिबंधित किया जाता है। लेकिन कचहरी परिसर में ऐसा कोई भी मरीज नही मिला है। बावजूद इसके कुछ प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा एक सोची समझी साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है। इस न्यायालय में करीब दस हजार लोग रोजी रोटी के लिए रोजाना संघर्ष करते है। लेकिन बीते कई महीनों से कानपुर कोर्ट बन्द होने के कारण ये सभी लोग काफी परेशान है। साथ ही इस संबंध में प्रसासनिक अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबंधित ज्ञापन सौंप कर कानपुर कोर्ट को जल्द स्व जल्द खुलवाने की मांग भी की है। यदि इसके बाद भी सरकार और प्रशासन उनकी बात नही मानता है। अधिवक्ता संघ इस का खुल विरोध करेगा।
No comments:
Post a Comment