स्पेशल स्टोरी- शिवम् सविता
मौत से हर कोई डरता है लेकिन मौत का अनुभव व्यक्ति को जीवन की सच्चाई बता जाता है। लोगों को यह जानने की जिज्ञासा कम नहीं होती कि आखिर मृत्यु के बाद क्या होता है। ऐसे लोग भी हुए हैं जिन्हें मृत्यु का पहले से ही आभास हो गया था। यहां आपको ऐसे आभासों और अनुभवों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि मृत्यु के तुरंत पहले महसूस किए जाते हैं। जब आपको यह महसूस हो जाए कि आपकी जिंदगी अब कुछ ही पलों की है तो उनका वह अनुभव अदभूत होता है।
मृत्यु पूर्व आभासों के बारे में अलग-अलग तरह से उल्लेख मिलता है। बहुत लोग मृत्युपूर्व आभासों को नहीं मानते। लेकिन साइंस ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि मरने के कुछ पल पहले इंसान कुछ सोचता है।
वैज्ञानिकों द्वारा किए सर्वे के मुताबिक मौत के पास पहुंचकर जो अनुभव होते हैं वे एक व्यक्ति का भौतिक दुनिया से जुड़ाव तो कम करते ही हैं साथ ही उसे उस रास्ते पर चलने के लिए भी प्रेरित करते हैं जो आत्मा को गंतव्य स्थान तक पहुंचाता है।
मौत के करीब पहुंच व्यक्ति शरीर के साथ आत्मा के मरने का भी अनुभव करता है। कई बार ऐसी घटनाएं घटित होती हैं जब मौत के मुंह में पहुंचने के बाद व्यक्ति को जीवनदान मिल जाता है। आपने ऐसे भी कई किस्से सुने होंगे जब अंतिम संस्कार के समय ही व्यक्ति दोबारा जीवित हो उठता है। इन्हीं लोगों के साक्षात्कार के आधार पर प्राप्त परिणामों को वैज्ञानिकों ने अपने शोध की स्थापनाएं बनाया है।
*आत्मा को उड़ते देखा*
ऐसे कुछ किस्सों में से एक है अमेरिका में रहने वाली एक महिला जोकि वेंटिलेटर पर अपनी आखिरी सांसे ले रही थी। इस महिला की आंखों की रोशनी बहुत कमजोर थी, बावजूद इसके उसने महसूस किया कि अपने पीछे रखी मशीन पर लिखे अंक देख पा रही है। यही नहीं उसने खुद को ऊपर की ओर उड़ता हुआ देखा। कुछ देर बाद उसकी आत्मा ने फिर से शरीर में प्रवेश कर लिया। डॉक्टरों के अनुसार वह किसी भी क्षण मर सकती थी लेकिन मृत्यु के समीप पहुंचकर वापस आ गई। इसे विज्ञान की भाषा में आउट ऑफ बॉडी एक्सपीरियेंस कहा जाता है।
No comments:
Post a Comment