संवाददाता कानपुर
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उ.प्र.राज्य ग्रेपलिंग टेक्निकल वेबिनार का प्रथम शुभारम्भ भा.ज.पा. पिछड़ा वर्ग एव किसान मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी ब्रिज बहादुर और भारतीय ग्रेपलिंग संघ के महासचिव शिव कुमार पंचाल ने किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रेपलिंग संघ के अध्यक्ष पवन सिंह चौहान ने प्रदेश।के अब तक उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ और तैयारियों को लेकर चर्चा की। साथ मे प्रदेश महासचिव रविकांत मिश्रा ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम समापन के मुख्य अतिथि उपनिदेशक युवा कल्याण विभाग सी.पी.सिंह रहे। जिन्होंने सभी खिलाड़ियों को मार्गदर्शित किया।
वेबिनार में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सचिन यादव ने ग्रेपलिंग की विभिन्न विधाओं को प्रदर्शित किया। वहीं राष्ट्रीय निर्णायक सुनील चतुर्वेदी व दुर्गेश्वर श्रीवास्तव ने रेफ्रीशिप की विभिन्न बारीकियों से अवगत कराया।
प्रश्न पहर में खिलाड़ियों, कोच, ऑफिसियल व रेफरी के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया गया।
कार्यक्रम संचालन एवं क्रियान्वयन डॉ सुनीता बी जॉन,राहुल गुप्ता, सुनील चतुर्वेदी,दुर्गेश्वर श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, सचिन यादव, संस्कार सिंह द्वारा किया गया। बरेली से धर्मेंद्र गंगवार, चंदौली से कुमार नन्दजी, आजमगढ़ से विकास सिंह, मुजफ्फरनगर से विश्वदीप कौशिक, फतेहपुर से योगेंद्र त्रिपाठी, आगरा से विष्णु वर्मा, सहारनपुर से नरेश कुमार, लखनऊ से आशुतोष शुक्ला कानपुर से विनीता यादव, अंजू, नीलिमा, रूबी, रवि, भारती, ज्योति व अध्ययन व इसी प्रकार उन्नाव, हरदोई,औरैया, प्रतापगढ़, बलिया, इटावा, गोरखपुर, कुशीनगर इत्यादि जनपदों के खिलाड़ियों एवं पदाधिकारियो ने शिरकत की।
No comments:
Post a Comment