रिपोर्ट- हिमांशू मौर्या
कानपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अरविन्द कुमार पूर्व प्रधान प्रत्याशी फुफवार सुई थोक ने पौधारोपण करके लोगों को स्वच्छ पर्यावरण का सन्देश दिया। उन्होंने कहाकि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 5 जून 1972 में पर्यावरण की घोषणा की थी। तभी से 5 जून की विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जाना लगा। अरविन्द कुमार ने बताया कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधो का होना बहुत आवश्यक है। आज विकास की तरक्की के लिए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। हरे पेड़-पौधों की कटाई हो रही है लेकिन इस विषय पर कोई गंभीरता से सोच नही पा रहा है। जबकि यह सबसे बड़ी चिंता का विषय बनता जा रहा है। एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है पृथ्वी को बचाने के लिए घरती को हरा भरा होना चाहिए। देश के हर नागरिक का दायित्व है कि वृक्षारोपण के प्रति लोगों को जागरूक करे। जिससे ज्यादा से ज्यादा पेेेड़-पौधें लगाए जाएं ताकि हमे शुद्ध व स्वच्छ ऑक्सीजन मिल सके। हमे वृक्ष लगाने के बाद समय समय पर उसकी अच्छे से देखभाल कर सके। इस मौके पर अरविंद कुमार पंचायत फुफवार सुई थोक प्रधान पद के उम्मीदवार, पुनीत कुशवाहा मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment