प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत हुये हैं कानपुर के दीपक श्रीवास्तव
लखनऊ| ( ✒️ सर्वोत्तम तिवारी)सामाजिक सरोकरिता और मजबूत संगठनात्मक शक्ति को देखते हुए, प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना (प्रचार-प्रसार अभियान) के संगठन शीर्ष नेतृत्व ने कानपुर के दीपक श्रीवास्तव को इस अभियान का प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है।
दिनाँक 24 मई 2020 को जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के प्रदेश अध्यक्ष, शैलेश कुमार सिंह "शैलू" (विधायक) के द्वारा दीपक श्रीवास्तव को अहम पद की जिम्मेदारी देते हुये, कानपुर उत्तर प्रदेश के (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य) के पद पर मनोनीत किया गया है।
मिली इस जिम्मेदारी पर दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन को बढ़ाने के लिए एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा पूरे भारतवर्ष में जो भी लाभान्वित और कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसका प्रचार प्रसार कर जरूरतमंद तक पहुंचाना व आमजन को उसका लाभ दिलाना ही हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि हम पूरी निष्ठा के साथ अभियान के प्रति समर्पित होकर, शीर्ष नेतृत्व की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए, माननीय प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करेंगे।
टीम दीपक श्रीवास्तव ने, इस पद के लिए संगठन के प्रदेश महामंत्री, अनिल त्रिपाठी, वरिष्ठ महिला पदाधिकारी श्रीमती अभिज्ञा सिंह चंदेल, उत्तर जिलाध्यक्ष, साकिब जावेद के साथ-साथ मोनू, रंगरेज, सोनू, कमल वर्मा, सुमित, नवाब सिंह यादव, जितेंद्र वर्मा आदि सभी का उन्होंने आभार प्रकट किया है।
No comments:
Post a Comment