*आर्य समाज के आवाहन पर----*
फतेहपुर। वैश्विक महामारी कोरोना से आमजन की सुरक्षा व कोरोना योद्धाओ के सम्मान एवं कोरोना वायरस के प्रभाव के कम होने की कामना के साथ आर्य समाज के आवाहन पर लोगों द्वारा सुबह 9:30बजे घरो मे वैश्विक कल्याण यज्ञ किया गया।घरों में पारिवारिक यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां दी गई। आज रविवार 9:30बजे घरों में कोविड19 के कारण जूझ रहे देश मे प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं कोरोना योद्धाओं के सम्मान में यज्ञ किया गया। राष्ट्र कल्याण, जन कल्याण की कामना के साथ घरों में यज्ञ में आहुति दी गई। सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखा गया।अमौली कस्बे मे घर घर यज्ञ,हर घर यज्ञ का आवाहन किया गया था।इसी तरह औंग व बिन्दकी मे भी यज्ञ किया गया।
No comments:
Post a Comment