रिपोर्ट- हिमांशु मौर्य
कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में पार्षद रीता पासवान की अध्यक्षता में वार्ड पांच जवाहर नगर में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। जानकारी देते हुए पार्षद रीता पासवान ने बताया कि सांसद द्वारा दी गई राहत सामग्री को वार्ड पांच जवाहर नगर की जनता के बीच में वितरण कराया गया। देश जहां एक तरफ कोरोना
वायरस जैसी महामारी से जूझ रहा हैं। केंद्र सरकार ने 14 अप्रैल तक जनता के हित में लॉक डाउन के आदेश किए हैं। सरकार अपने स्तर पर प्रयास कर रही है ऐसी स्थिति में हम सभी को एक साथ खड़े होकर देश की सेवा कभी चाहिए इस प्रकार की स्थिति में राजनीति नहीं होनी चाहिए। मलिन बस्ती में जाकर दिहाड़ी मजदूरों को जरुरतमंद को खाद्य सामग्री आटा, चावल, दाल, दूध, ब्रेड का वितरण किया गया। गरीबों और दिहाड़ी मजदूरों को इसलिए खाद्य सामग्री का वितरण किया गया कि यह बेचारे रोज कमाकर अपने परिवार को खाना खिलाते हैं। इसलिए गरीबों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। और इसी प्रकार से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में
जाकर रोज जरुरतमंद को खाद्य सामग्री का वितरण किया जाएगा। मुख्य रूप से उपस्थित पार्षद रीता पासवान, कौशल पुरी मंडल अध्यक्ष धीरज साहू, सनी पासवान, रमेश पासवान आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment