रिपोर्ट- लवकुश आर्या
32वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ( आईटीबीपी ) द्वारा कैम्प परिसर, महाराजपुर में देश का 71वां गणतंत्र दिवस दिनांक-26 जनवरी 2020 को बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर दिनेश कुमार सेनानी 32वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं परमानन्द झा, सहायक सेनानी (परेड कमाण्डर) द्वारा सलामी दी गई। तथा मुख्य अतिथि द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं उनके परिवारजनों को सम्बोधित करते हुए उन्हे व उनके परिवारजनों को बधाई दी तथा मिष्ठान वितरण किया गया। जवानों को सम्बोधित करते हए दिनेश कुमार सेनानी 32वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बताया कि आप सभी देश की सरहदों की हिफाजत तथा देश के अन्दर होने वाले दंगा फसाद को निपटाते हुए अपनी जान की बाजी लगाकर देश व भारत मां की रक्षा करते है तभी देश के अन्दर तरक्की का मार्ग प्रशस्त होता है। हम सभी को मिल कर सरहदों की हिफाजत के साथ-साथ आतंकवाद-नक्सलवाद और अन्य देश विरोधी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देना है। देश और समाज विरोधी ताकतो को परास्त करना है। इस वर्ष 32वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के परमानन्द झा सहायक सेनानी को अदम्य साहस वीरता और कर्तव्य निष्ठा से कार्य करने के लिए डीजी इन सीगनिया गोल्ड डिस्क पदक से सेनानी दिनेश कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया। इस शुभ अवसर पर वाहिनी मुख्यालय में सेवानिवृत पदाधिकारियों को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया।अतिथियों के लिए जलपान एवं दोपहर के भोजन का बन्दोवस्त भी किया गया व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। 32वीं वाहिनी आईटीबीपी में उपस्थित सभी जवानों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया और बच्चों व महिलाओं के लिए भी विभिन्न प्रकार के खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन के उपरान्त दिनेश कुमार सेनानी 32वीं वाहिनी द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहें प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वाहिनी के अन्य पदाधिकारी नीरज कुमार, द्वितीय कमान, डॉ० नीलम एस० एस० कन्डीर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्री संतोष कुमार गहलोत, रामस्वरूप जोधावत उप सेनानी, मोहन सिंह हयांकी, सहायक सेनानी एवं पदाधिकारी सहित सभी जवान उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment