विशेष संवाददाता- शिवम सविता
नेशनल आवाज़ कानपुर/ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया महिला सभा ने आज अपनी प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा का 54 वां जन्मदिन कल्याणपुर इंदिरा नगर रोड पर कन्हैया भाटिया की आढ़त पर केक काटकर के मनाया। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया व अकबरपुर लोकसभा के प्रत्याशी रहे चौधरी महेंद्र सिंह यादव ने कहा की विषम परिस्थितियों में संघर्ष के लिए जाने जाने वाली महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा का नाम संघर्ष करने वाली महिला नेताओं की अग्रिम पंक्ति में लिया जाता है। लगभग 34 वर्ष से समाजवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम उन्होंने समाजवादी विचारधारा के सबसे वरिष्ठ नेता मुलायम सिंह यादव व शिवपाल सिंह यादव के सानिध्य में शुरू किया। इसके उपरांत उन्होंने समाजवादी परिवार में विघटन होने पर जमीनी नेता शिवपाल सिंह यादव का साथ और आशीर्वाद प्राप्त कर के पूरे प्रदेश में महिला सभा की इकाइयां स्थापित की। अपने सौम्य स्वभाव और गंभीर विषयों पर चिंतन करने के उपरांत उन्होंने कानपुर नगर में महिलाओं की एक बड़ी फौज जिला अध्यक्ष मोना गौतम और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ शालिनी यादव के साथ में खड़े करने का काम किया जिसका श्रेय उन्हीं को जाता है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर नगर ग्रामीण के समस्त पदाधिकारियों में पूरे जोर-शोर से शम्मी वोहरा का जन्मदिन मनाया एवं गरीबों में फल और मिठाई बाटी इसके उपरांत केक काटा गया उनके दीर्घायु होने को कामना की गई। इस कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पूर्व कैबिनेट मंत्री शिव कुमार बेरिया, अकबरपुर लोकसभा के प्रत्याशी रहे। महेंद्र सिंह यादव, पं गोविंद त्रिपाठी स्वामी, राजू ठाकुर, विनोद प्रजापति, आशीष चौबे, सचिन वोहरा, कन्हैया गुप्ता, डॉ शालिनी सिंह आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment