आपको बताते चलें ग्रेपलिंग मल्लयुद्ध खेल के माध्यम से शहर के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर शहर का मान बढ़ाया है। ग्रेपलिंग के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ जितेंद्र सिंह चौहान ने किया। उन्होंने बताया कि खेल के माध्यम से बच्चों का शारीरिक एवं बौद्धिक विकास होता है। आज के समय में हमारी युवा पीढ़ी के लिए खेल के माध्यम से देश का नाम रोशन करना एक सशक्त तरीका है। विद्यालय के चेयरमैन शुभम त्रिवेदी ने बताया कि ग्रेपलिंग खेल का तीन दिवसीय प्रशिक्षण व आत्मरक्षा शिविर विद्यालय में विगत वर्ष की भांति आयोजित किया गया है। जिसमें ग्रेपलिंग कानपुर के महासचिव, राष्ट्रीय प्रशिक्षक व निर्णायक सुनील चतुर्वेदी द्वारा बच्चे खेल का प्रशिक्षण लेंगे। बताते चले ग्रेपलिंग खेल में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सुनील चतुर्वेदी को महामहिम राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल व प्रधानमंत्री की पत्नी श्रीमती जशोदा बेन मोदी ने सम्मानित किया था। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय खिलाड़ी अभय, अभ्यासरत नेहा ने अपने अनुभव साझा किए। ग्रेपलिंग एसोसिएशन ऑफ कानपुर के अध्यक्ष डॉ आलोक श्रीवास्तव ने शिविर कुशलता से संपन्न होने की शुभकामनाएं दी। साथ ही विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभम त्रिवेदी, प्रबन्धक शिव कुमार त्रिवेदी, आशीष अग्निहोत्री, अमित श्रीवास्तव, दीक्षा त्रिवेदी, प्रतिभा सिंह, कपिल मिश्रा, सुशील शुक्ला, तरुणा सोनी शिविर में उपस्थित रहे।
Wednesday, November 27, 2019
कानपुर देहात : इन्फेंट पब्लिक स्कूल में ग्रैप्पलिंग मल्लयुद्ध व आत्म रक्षक के शिविर का हुआ आयोजन।

Reviewed by 1
on
November 27, 2019
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment