रिपोर्ट- शिवम सविता
कानपुर महानगर काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में कॉंग्रेस जनों ने चेतना चौराहा पर शिविर लगा कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं भयंकर बेरोजगारी, बदहाल अर्थव्यवस्था, अभूतपूर्व कृषि संकट व औद्योगिक ताला बंदी आदि के विरोध में जनता में पत्रक वितरण किया। बड़ी संख्या में इकठ्ठा कॉंग्रेस ज़न बिजली कर्मचारियों के 2600 करोड़ पीएफ घोटाले को भी मुद्दा बना कर सरकार और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री कांत शर्मा के विरोध में लगातार नारे लगा रहे और उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। इस अवसर पर प्रदेश कॉंग्रेस महासचिव एवं कानपुर प्रभारी योगेश दीक्षित ने कहा कि सरकार के पापों का घड़ा भर चुका है। जरूरत है पीड़ित और परेशान जनता को आगे आने की। अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार की गलत कारगुजारियों की बजह से जनता में त्राहि त्राहि मची है। भाजपा को वोट देने के बाद समाज का हर तबका परेशान है।भाजपा के मंत्री आकंठ भ्रष्टाचार मे डूबे हुए हैं। उन्होंने आम जनता का आह्वान किया कि वह आगे आये और इस भ्रष्ट व जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये हमारा सहयोग करे। कार्यक्रम का संयोजन संजय शाह ने और संचालन बृजेश त्रिपाठी ने किया। प्रमुख रूप से शंकर दत्त मिश्र, इकबाल अहमद, अशोक धानविक, कृपेश त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ला, महेन्द्र त्रिपाठी पूत्ततू, के के तिवारी, कनिष्क पांडे, अभिनव तिवारी, पुनीत राज शर्मा, संजय शाह आदि शामिल थे।
No comments:
Post a Comment