ब्यूरो रिपोर्ट
महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री की अध्यक्षा में तिलक हाल स्थित एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए। शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने बताया किकचहरी के पास कैंप लगाकर एवं 7 नवंबर को विभिन्न स्कूल कॉलेजों में सरकार की विफलता के संबंध में पत्रक वितरित किया जाएगा। 8 नवंबर को नगर की पांच विधानसभा में क्रमबद्ध तरीके से नुक्कड़ सभा की जायेंगी। नुक्कड़ सभा के लिए सभा स्थल का चयन कर लिया गया है।गोविंद नगर विधानसभा की नुक्कड़ सभा शास्त्री नगर काली मठिया किदवई नगर विधानसभा की नुक्कड़ सभा परमपुरवा चौराहा, सीसामऊ विधानसभा की नुक्कड़ सभा ग्वालटोली मकबरा, छावनी विधानसभा की नुक्कड़ सभा फेथफुल गंज बाजार और आर्य नगर अगर विधानसभा की नुक्कड़ सभा घंटाघर चौराहे पर होगी। वही पूर्व मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल ने कहा कि सरकार जनता को मूर्ख बनाना बंद करें देश का सत्यानाश कर दिया है जिस आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है।लेकिन सरकार अपने में मस्त है देश की जनता खून के आंसू रो रही है। लेकिन लेकिन सरकार को यह भी नहीं दिख रहा है। क्योंकि उसने आंखों पर पट्टी बांध रखी है। मुख्य रुप से उपस्थित हर प्रकाश अग्निहोत्री, श्री प्रकाश जायसवाल, पुनीत राज शर्मा, अशोक धानविक आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment