रिपोर्ट- शिवम सविता
गंगा देव दीपावली समिति के पदाधिकारियों ने आज देव दीपावली पर्व हर्ष और उल्लास के साथ सभी धर्मों के लोगों ने शहर के समस्त घाटों पर मनाया पूरे शहर में गंगा के घाटों को दीपों से सजाया मां गंगा की भव आरती भी की गई। उल्लेखनीय है कि सरसैया घाट पर केंद्रीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें महाआरती पंडित सुमित मिश्रा ने की तथा कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने गंगा को साफ व निर्मल रखने का संकल्प विधि लिया। समिति के अध्यक्ष अरुण पुरी ने सिद्धनाथ घाट पर देव दीपावली पर्व मनाया। केंद्रीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक आर्य नगर अमिताभ बाजपेई रहे। विधायक अमिताभ बाजपेई ने परमट घाट पर भी दीप पूजन में शामिल हुए एवं वहा देव दीपावली मनाई।कार्यक्रम संयोजक हरिओम पांडे (पूर्व पार्षद), अभिषेक गुप्ता "मोनू" ( पार्षद) एवं प्रमुख रूप से मनोज द्विवेदी, धर्मेंद्र गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, विकास गौड़, रोहित, सुशांत गुप्ता, शुरू प्पू जायसवाल,राहुल वर्मा, आकाश यादव आदि थे।
No comments:
Post a Comment