रिपोर्ट- मंगल सिंह तोमर
राष्ट्रीय लोक दल के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष मो उस्मान की अध्यक्षता में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का 144 वॉ जन्मदिन मूलगंज स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया। जानकारी देते हुए आरएलडी नगर अध्यक्ष मो उस्मान ने बताया कि सरदार पटेल का जन्म 31 अक्टूबर 1875 में हुआ और मृत्यु 15 दिसंबर 1950 को हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मो उस्मान ने बताया किभाजपा को सरदार पटेल की जयंती मनाना बेईमानी है क्योंकि सरदार पटेल ने सभी 562 रियासतों को एक करने का काम किया था। परंतु भाजपा जम्मू कश्मीर व लद्दाक को अलग करने का काम कर रही हैभाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरदार पटेल के जन्मदिन पर राष्ट्र को दो भागों में बांट कर उस प्रदेश की जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है राज्य विधानसभा की राय जाने बिना व जनता को बिना विश्वास में लिए यह विभाजन सरदार पटेल के जन्मदिन पर निर्णय लेना सरदार पटेल को मानने वालों की भावनाओं के वृद्ध है सरदार पटेल एकता के प्रतीक थे। भाजपा ने सरदार पटेल के जन्मदिन पर जम्मू कश्मीर व लद्दाक के विभाजन की नींव रखी। मुख्य रुप से उपस्थित सुरेश गुप्ता, आरएलडी नगर अध्यक्ष मो उस्मान, राम सिंह राजपूत, प्रदीप यादव, विनोद यादव, बलवान सिंह यादव, आदि लोग मौजूद रहे थे।
No comments:
Post a Comment