रिपोर्ट- मंगल सिंह तोमर
वैदिक डांस एवं म्यूजिक अकादमी के द्वारा ऑर्डिनेंस क्लब में 3 अक्टूबर को वार्षिक महोत्सव शिरक 2019 का आयोजन किया जा रहा है। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अकादमी की अध्यक्षा वर्षा दीक्षित ने बताया किइस महोत्सव का उद्देश विलुप्त हो रही हमारी शास्त्रीय नृत्य विधाओं को एक नई दिशा और रूप देना है।साथ ही सभी वर्गों के लोगों को एक मंच प्रधान करना जहां हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें अध्यक्ष वर्षा दिक्षित में बताया कि हीरो को तो हर कोई पहचान देता है परंतु कुछ ऐसे पत्थर भी होते हैं जिनको तरसना पड़ता है। ऐसे शिष्यों को तराशते हुए उनकी प्रतिभा और कला के प्रदर्शन के लिए वैदिक डांस एंड म्यूजिक अकादमी द्वारा प्रतिवर्ष वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाता है।इसमें अकादमी के शिष्य अपनी कला और प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं और इस महोत्सव में 90 प्रतिभागी हिस्सा ले कर अपनी प्रतिभा का दर्शन करेंगे।पत्रकार वार्ता में मुख्य रुप से उपस्थित वर्षा दीक्षित, भविष्य कनौजिया, सौम्या मोहिनी शुक्ला, आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment