कानपुर के नौबस्ता बाबा नगर में विशाल हिन्दू वाहिनी द्वारा विशाल सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशाल हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सिंह एवं विशिष्ट अतिथि विशाल हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विकास रंजन तिवारी , राष्टीय कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, शाहजहांपुर के जिलाध्यक्ष हाकिम सिंह, राम किशोर शर्मा ,गौ सेवा प्रभारी ऋषि जी महाराज और प्रदेश सचिव दिलीप सिंह राजावत उपस्थित रहें। जन सभा को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि विशाल हिन्दू वाहिनी का उद्देश्य हिन्दू धर्म का संरक्षण व सम्वर्द्धन करते हुए सम्पूर्ण हिन्दू समाज को जोड़कर हिन्दू समाज से ऊंच-नीच, छुआछूत को समाप्त करना है और इसी उद्देश्य को सफल बनाने के लिए संगठन द्वारा सामाजिक समरसता सम्मेलन एवं सहभोज कार्यक्रम का आयोजन कराया जाता है। उन्होंने आगे कहा कि आज राष्ट्र विरोध ताकतों के इशारे पर सभी विपक्षीदल एक जुट हुए है। हम सबको इनको करारा जबाब देते हुए प्रिय हिन्दू समाज को मजबूत करने के साथ साथ संकल्पबद्ध रहना है। विशाल हिन्दू वाहिनी राष्ट्र विरोधी ताकतों को करारा जबाब देती रहेगी। विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष शाहजहांपुर ने कहा कि सैनिकों पर पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा किए गए कायराना हमले की हम कड़ी निन्दा करने के साथ साथ भारत माता के वीर सपूतों को नमन करते हैं। हम सबको संगठित रहने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे सैनिक इस हमले का पाकिस्तान को करारा जबाब देगें। राष्ट्रीय सचिव विकास रंजन तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पूरे प्रदेश में हिन्दू हित के कार्य किए जा रहे हैं । राष्ट्र विरोधी ताकतें पूर्ण रूप से परास्त हो चुकी हैं और राम राज्य स्थापित हो चुका है। आगे कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए राजस्थान प्रभारी ने कहा कि विशाल हिन्दू वाहिनी के द्वारा समाज में व्याप्त ऊंच नीच, छुआछूत को समाप्त करने के उद्देश्य से सामाजिक समरसता सहभोज के कार्यक्रमों का निरन्तर आयोजन किया जा रहा है, इससे हिन्दू जनमानस में एकता बनी रही है। उसके बाद जन सभा को सम्बोधित करते हुए विशाल हिन्दू वाहिनी के कानपुर ग्रामीण जिला प्रभारी विवेक सविता ने बताया कि जिले में हो रही हिन्दू उत्पीड़न की घटनाओं को बंद कराने का कार्य किया है। उन्होंने अपने सम्बोधन में आगे बताया कि विशाल हिन्दू वाहिनी सम्पूर्ण हिन्दू समाज के साथ निरन्तर खड़ी है। अगर कोई भी राष्ट्र विरोधी तत्व हिन्दू समाज का उत्पीड़न करने का प्रयास करेगा, तो विशाल हिन्दू वाहिनी उसका मुंह तोड़ जबाब देने में सक्षम है। इस दौरान कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष विवेक सविता, कानपुर नगर ग्रामीण जिला महासचिव विकास सविता, कानपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, कानपुर ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष आदित्य कुमार, विधानसभा किदवई नगर अध्यक्ष अनुज साहू, विधानसभा किदवई नगर सचिव आशीष शर्मा, जिला प्रवक्ता शुभम सिंह, जिला संगठन मंत्री सतवीर सिंह, बिल्हौर तहसील अध्यक्ष देवी जी मौजूद रही ।
Sunday, September 8, 2019
कानपुर : विशाल हिन्दू वाहिनी ने किया विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन।
कानपुर : विशाल हिन्दू वाहिनी ने किया विशाल हिन्दू सम्मेलन का आयोजन।
Reviewed by 1
on
September 08, 2019
Rating: 5

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment