रिपोर्ट-मंगल सिंह तोमर
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष शिव मोहन सिंह चंदेल की अध्यक्षता में फूल बाग स्थित गांधी प्रतिमा पर केंद्र और प्रदेश की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरने के बारे में जानकारी देते हुए सचिन बोहरा ने बताया कि जिसमें की हजारों की तादाद में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता पहुंचकर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ बुलंद आवाज में विरोध के सुर उठे। जानकारी देते हुए शिव मोहन सिंह चंदेल ने कहा कि केंद्र में बैठी योगी सरकार कानून व्यवस्था के नाम पर फेल हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। प्रदेश का सत्यानाश कर दिया है योगी सरकार ने। वही धरने को संबोधित करते हुए अमित कठेरिया ने कहा थीमोदी सरकार कहती है विकास किया है 2014 से 2019 के बीच में मोदी सरकार थी अगर विकास किया है तो क्या चांद पर किया है। आरबीआई से इतना बड़ा राजस्व लेने की क्या जरुरत पड़ी। आज जनता अपना सर पकड़कर रो रही है कि इस मोदी सरकार को वोट क्यों दिया था। वही सचिन बोहरा ने कहा कि भारत आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है तो वही योगी सरकार ने बिजली की दरों में 12% बढ़ोतरी करके उत्तर प्रदेश की जनता की कमर तोड दी है।राजेंद्र त्रिपाठी स्वामी ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए बिगड़ी कानून व्यवस्था को तत्काल ठीक किया जाए।शैलेंद्र राजेश गुप्ता ने कहा कि भारत देश एक कानून के तहत मांगे वो चुके पेट्रोल डीजल को भी तत्काल जीएसटी के दायरे में लाया जाए। मुख्य रुप से उपस्थित शिव मोहन सिंह चंदेल, सचिन वोहरा,राजेंद्र त्रिपाठी स्वामी, राजू ठाकुर, गोविंद त्रिपाठी स्वामी, नीरज गुप्ता, अनूप त्रिपाठी, अमित कठेरिया, मोना गौतम, सुनील बाजपेई, महेंद्र सिंह तोमर अरुणा यादव आदि लोग मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment