32वीं वाहिनी ITBP कैम्प परिसर में स्कूली छात्राओं (बहनों) ने आईटीबीपी जवानों (फौजी भाइयों) के सूनी कलाइयों में राखी बांधकर भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन का पर्व बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया। छात्राओं (बहनों) ने फौजी भाइयों की सूनी कलाइयों में राखी बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की तो फौजी भाइयों ने भी देश की सभी बहनों की रक्षा करने का वचन दिया।
13 अगस्त को फतेहपुर जनपद के मलवां में स्थित हंस ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल से आयी छात्राओं (बहनों) द्वारा देश की आन्तरिक सुरक्षा में लगे अधिकारियों एवं जवानों की कलाईयों पर रक्षा की डोर (राखियां) बांधकर रक्षाबंधन का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम के दौरान 32वीं वाहिनी के दिनेश कुमार, सेनानी एवं अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी तथा वाहिनी के समस्त पदाधिकारियों एवं जवानों की तरफ से देश की रक्षा का संकल्प लिया एवं आम नागरिकों की रक्षा का भी भरोसा दिया गया।
रिपोर्ट- राजेंद्र शाष्त्री
नेशनल आवाज़ कानपुर
No comments:
Post a Comment