कानपुर के पुरवामीर में स्थित एमजीए कालेज में करीब 200 पौधारोपण केर वातावरण को दूषित होने का बचाव किया गया वहीं पर कालेज के शिक्षक , शिक्षकाओं का कहना है कि सभी लोगों को अपने जीवन मे वृक्षो को अधिक मात्रा में लगा कर वातावरण को दूषित होने से बचाये और जीवन मे वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों को विशेष महत्व दिया गया है। पेड़-पौधों को घर के आसपास लगाने से मिलता सुख व आनंदमय जीवन महसूस हित है। दुनिया ने शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसको प्रकृति से प्यार ना हो। पेड़-पौधे इंसान की जिंदगी में बहुत महत्व रखते हैं। वास्तु शास्त्रों में भी पेड़-पौधों को विशेष महत्व दिया गया है। अगर घर में वास्तु के अनुसार पेड़-पौधे लगाए जाएं तो उनसे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। जिससे घर के सदस्यों का स्वास्थय, मन और कामकाज में मन लगता है जिससे हम हमेशा उन्नति की तरफ ही जाते हैं। पीपल, नीम, आंवला, आम, केला और बांस जैसे अनेकों पेड़ घर और आस पास के लिए सबसे उत्तम माने जाते हैं तो चलिए जानते हैं।
पेड़-पौधों को घर में लगाना शुभ माना जाता है सबसे जरुरी बात घर की उत्तर-पूर्व दिशा में कम ऊंचाई वाले पौधे जैसे तुलसी, गेंदा, आंवला, चंपा-चमेली आदि लगाने से घर की वायु शुद्ध होती है। घर के दक्षिण-पश्चिम में ऊंचे पेड़ जैसे कि नीम का पेड़ और पीपल आदि लगाने से घर के सभी वास्तु दोष दूर होते हैं।
रिपोर्ट - सौरभ गुप्ता
नेशनल आवाज़ फतेहपुर
No comments:
Post a Comment