फतेहपुर लोकसभा से दूसरी बार सांसद चुने जाने तथा ग्राम विकास मंत्रालय मे राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आज जनपद चित्रकूट से वापस आते समय फतेहपुर जनपद के विकासखंड धाता के दर्जनों गांव में स्वागत किए जाने लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि अब पूरे जनपद का विकास किया जाएगा। फतेहपुर से दोबारा चुनी गई सांसद एवं ग्राम विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन आज चित्रकूट जनपद में लोगों का आभार व्यक्त करने के बाद धाता क्षेत्र में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह पर रोककर स्वागत किया गया इस कड़ी में सर्वप्रथम बम्हरौली गांव में बृजमोहन सिंह और ननका की अगुवाई में माला पहनाकर स्वागत किया गया इसके बाद परसिद्ध पुर मोड़ पर चंद्र भूषण मिश्र द्वारा, टेकारी ,अढौली डिग्री कॉलेज में और फिर गोपालपुर में राम नारायण शुक्ला उर्फ भगवान शरण प्रधान गोपालपुर एवं विपिन सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य अखिलेश सिंह एवं सुभाष पांडे की मौजूदगी स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां राज्य मंत्री द्वारा आभार व्यक्त करने के साथ यह कहा गया की अब ग्राम विकास मंत्रालय में मुझे स्थान मिला है तो कोई भी गांव विकास से दूर नहीं होगा। भुरचुनी मोड़ पर भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र गर्ग एवं ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप सिंह , मनोज सिंह चदेल, दीनबधु सिंह पटेल,राम जी, धीरेंद्र केशरवानी, उत्कर्ष जायसवाल ,भानुप्रताप केशरवानी द्वारा राज्य मंत्री का स्वागत किया गया, तो नरसिंहपुर कबरहा में धीरेंद्र सिंह उर्फ छोटकउना तथा धाता में पूर्व प्रधान अनंत सिंह व धाता नई बाजार में मानिक चंद केसरवानी ने।भी अपने अपने घरों में स्वागत की व्यवस्था की जहां लोगों का हुजूम राज्य मंत्री को देखते ही जिंदाबाद जिंदाबाद के नारों के साथ स्वागत किया धाता कस्बे के बाद शाहपुर चर्की, डेन्डासई ,रक्षपाल पुर आदि स्थानों में भी ग्राम विकास राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का हार्दिक अभिनंदन किया गया। स्वागत समारोह के आयोजनों पर राज्य मंत्री द्वारा ने आभार व्यक्त किया और कहा पूरे क्षेत्र का विकास बिना किसी भेदभाव के किया जाएगा। राज्य मंत्री निरंजन ज्योति के साथ भाजपा विधायक कृष्णा पासवान, खागा चेयरमैन गीता सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अभय प्रताप सिंह, दिनेश बाजपेई आदि भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
रिपोर्ट- विवेक सिंह
नेशनल आवाज़ फतेहपुर
No comments:
Post a Comment