फतेहपुर जनपद के खागा विधानसभा के धाता क्षेत्र के लिहई गांव में अखण्ड प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सपा की मीटिंग रखी गयी। जिसमें खागा से चलकर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य परवेज आलम और उनका युवा टीम ने जोरदारी के साथ माला पहनाकर स्वागत किया। परवेज आलम ने सपा व बसपा के गठबंधन की ढेर सारी जानकारियां दी। और भाजपा की कूटनीतियों के बारे मे बताया कि लोगों को कैसे भ्रमित किया जा रहा है। जिसमें मो० कलीम, मुकेश सिंह, आकाश तिवारी, सद्दाम, अमन, कृष्ना, मोहित, प्रिन्स, बलबीर सिंह, विवेक सिंह, विजय यादव सहित सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- विवेक सिंह
नेशनल आवाज़ फतेहपुर
No comments:
Post a Comment