समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी कानपुर नगर/ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विजय सिंह यादव की अध्यक्षता में कानपुर के रामादेवी चौराहे पर सैकड़ों की संख्या में समाजवादियों ने प्रधानमंत्री मोदी के कानपुर आगमन पर काले झंडे दिखाने का प्रयास किया। विजय सिंह यादव ने बताया की भारतीय जनता पार्टी के 5 वर्ष के कार्यकाल में असफल सरकार रही है। जिन मुद्दों और वादों को लेके ये सत्ता में आए थे अपने मैनिफेस्टो में उन्हें पूरा करने में ये पूरी तरह से असमर्थ रहे हैं। मोदी जी की नीतियां हमेशा से ही बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने वाली रही हैं ताकि चुनाव आने पर वो बड़े उद्योगपति उनको फडिंग कर सके। भाजपा सरकार किसान विरोधी है, व्यपारी विरोधी है, छात्र विरोधी है। जिसकी वजह से विकास की गति पूरी तरह से देश में चरमरा गयी है। महंगाई चरम पर है और जिसका जवाब जनता 2019 में भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने जा रही। देश के 65 जवान 15 दिन में शहीद हो जाते हैं और भाजपा के लोग पूरे देश में विजय रैली निकलते हैं, मोदी जी धड़ा धड़ रैलीयों पे रैलीया करते हैं। विजय सिंह यादव, आशीष पाण्डेय, अनिल दीक्षित, हर्षित यादव, सूजीत कुशवाह, ऋषि पाल, शाहरुख़ शैख, लवजीत सिंह, बृजेश चौरसिया, अंश गौर सहित कई सपा नेता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मंगल सिंह तोमर
नेशनल आवाज़ कानपुर
No comments:
Post a Comment