कानपुर शहर में रजत श्री फाउण्डेशन के तत्वाधान में अध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए अरविंद सिंह ने बताया कि रजत श्री फाउण्डेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च दिन शुक्रवार को शक्त्ति स्वरुपा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समिति अपने स्तर से लगातार महिला सशक्तिकरण हेतु विगत कई वर्षों से कार्यरत है। इसी कड़ी में समिति ने शक्त्ति स्वरुपा सम्मान समारोह में विशिष्ट क्षेत्रों से चयनित 21 महिलाओं को उनकी विशेषताओं के कारण शक्त्ति स्वरुपा सम्मान 2019 देने का निर्णय लिया गया है। संपूर्ण समारोह में विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम जैसे कि सरस्वती वंदना गणेश, वंदना दुर्गा, स्तुति भगवान, कृष्ण पर आधारित नाटिका "अब गोविंद ना आएंगे, एवं भारत विजयी भव, एनजे पर फार्मिंग आर्ट, मां तुझे सलाम, सर्जिकल स्ट्राइक, बैले नृत्य, राधा-कृष्ण की अद्भुत झांकी एवं फूलों की होली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ उत्साह वर्धन हेतु 11 बेटियों का सम्मान, सुर संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रमिला पांडे महापौर, संजीव पाठक समाजसेवी, संस्था संरक्षक प्रेमलता कटियार आदि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का आकर्षण का केंद्र 21 महिलाओं को जो सम्मान दिया जाएगा। वह विभिन्न क्षेत्रों से हैं जैसे की राजनीति, समाजसेवा, शास्त्रीय नृत्य, चिकित्सा, विज्ञान, फैशन, खेलकूद आदि क्षेत्रों से जोड़ी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से उपस्थित अरविंद सिंह, दीप्ती सिंह, प्रकाश शर्मा, भावना अदलखा, विनोद सिंह, नेहा जायसवाल, प्रीति सिंह सहित सभी सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- लवकुश आर्या
नेशनल आवाज़ कानपुर
No comments:
Post a Comment