मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर फैक्ट्री में काटा हंगामा।
कानपुर जनपद के सचेंडी में बिस्कुट फैक्ट्री में संदिग्ध अवस्था के एक मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए फैक्ट्री के बाहर जमकर हंगामा व नारेबाजी की। पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन देकर हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। पुलिस ने परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है व छानबीन शुरू कर दी है। कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र स्थित भगवती फूड नाम की फैक्ट्री है जो बिस्कुट बनाती है इस फैक्ट्री में एक मजदूर की मौत हो गयी। सचेण्डी का ही रहने वाला उदय प्रकाश 26 वर्षीय नाम का व्यक्त्ति दो दिन पहले ही फैक्ट्री में काम करने गया था। मृतक के परिवार में मां मुन्नी देवी, पत्नी पूजा व एक छोटा भाई है। उदय की दस माह पूर्व ही शादी हुई थी। जानकारी के मुताबिक नौकरी के तीसरे दिन मजदूर की मौत होने की जानकारी जैसे ही परिजनो को हुयी तो कोहराम मच गया। परिजनो के साथ सैकड़ो ग्रामीण फैक्ट्री पहुंच गये और हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस को गुस्सायी भीड़ को शांत करवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भीड में शामिल कुछ लोगो ने फैक्ट्री पर पथराव भी किया। बताया गया कि फैक्ट्री में एक गाड़ी बैक करने के दौरान काम कर रहे दो मजदूर चपेट में आ गये। जिसमें से उदय की इलाज के दौरान मौत हो गयी जिसकी जानकारी परिजनो को दी गयी। वहीं दूसरा मजदूर बुरी तरह से घायल है। फिलहाल पुलिस परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट
नेशनल आवाज़ कानपुर
No comments:
Post a Comment