2019 लोकसभा की रणनीति बनाने के लिए समाजपार्टी के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का संचालन अबरार आलम खान ने किया। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मासिक बैठक में सभी पदाधिकारियों के महीने भर के कार्यों की समीक्षा की गई। तथा 2019 लोकसभा चुनाव सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी अकबरपुर लोकसभा से निशा सचान को कार्यकर्ताओं के बीच परिचित कराया गया और कहा कि 2019 लोकसभा चुनाव में गठबंधन बसपा प्रत्याशी अकबरपुर लोकसभा से निशा सचान को पूरी ताकत के साथ चुनाव में लगाया जाएगा और सभी बसपा और सपा के कार्यकर्ता संगठित होकर लोकसभा चुनाव में अपनी अहम भूमिका को निभाएंगे। राघवेंद्र सिंह यादव, महेंद्र सिंह यादव, निशा सचान, अबरार आलम खान, धर्मेंद्र यादव, राघवेंद्र बजाज मिंटू, मुमताज अहमद, विक्रम सिंह परिहार आदि लोग मौजूद रहें। वही समाजवादी पार्टी नगर के तत्वाधान में नगर अध्यक्ष मुईन खान की अध्यक्षता में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन नगर महासचिव वरुण मिश्रा ने किया। जानकारी मिंटू यादव ने बताया कि मासिक बैठक में 2019 लोकसभा चुनाव पर चर्चा की और कहा गया कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार को उखाड़कर फेंकने का काम समाजवादी पार्टी करेगी और सपा बसपा गठबंधन प्रत्याशी कानपुर लोकसभा जीतने का काम किया जाएगा। मुख्य रुप से उपस्थित मुईन खान, वरुण मिश्रा, आशू खान, मिंटू यादव, दीपा यादव, नंदलाल जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, एडवोकेट वरुण मेहता, अनवर मंसूरी, संजय सिंह पटेल, हाजी इखलाक अहमद बब्लू, केके मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मंगल सिंह तोमर
नेशनल आवाज़ कानपुर
No comments:
Post a Comment