कानपुर जनपद के सरसौल विकास खण्ड के परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें 29 जोड़े शादी के अटूट बन्धन में बंधे और सात जन्मों तक साथ रहने की सभी रस्मे भी पूरी कराई गई। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना व सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने सभी जोड़ो को आशीर्वाद प्रदान किया। इस शुभ अवसर पर मुख्य रूप से नर्वल के उपजिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, राकेश तिवारी महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, सरसौल ब्लॉक प्रमुख सरसौल साधू यादव, समाज कल्याण विभाग, कमलेश द्विवेदी मण्डल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, रानू शुक्ला जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, हिमांशु मिश्रा मण्डल महामंत्री भाजपा, राजन तिवारी, रामदास सहित सभी सम्मानित ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- हिमांशु मिश्रा
नेशनल आवाज़ कानपुर
No comments:
Post a Comment