श्रीनगर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों की शहादत में सरसौल कस्बे की बालिकाओं ने कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए और सौ से ज्यादा जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। देश की समस्त जनता इस आतंकी हमले की घोर निंदा कर रही है। वहीं इस आंतकी हमले से देश के बच्चे, बूढ़े, महिलाओं व बालिकाओं में जमकर आक्रोश दिख रहा है। बालिकाओं ने इस आंतकी हमले की घोर निंदा करते हुए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। सौम्या ने भारत सरकार से मांग किया कि देश के लिए जिन वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दिया है उन वीर सपूतों का बलिदान व्यर्थ नही जाना चाहिए। भारत सरकार को पाकिस्तान को सबक सिखाना चाहिए और पाकिस्तान का नामों निशान जड़ से खत्म कर देना चाहिए। वहीं प्रियंका ने कहाकि पाकिस्तान को सबक सिखाने का वक्त्त आ गया है भारत सरकार के साथ देश की जनता कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार है हमे बस खून का बदला खून से चाहिए। सभी बालिकाओं ने जवानों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित कर राष्ट्रगान किया। इस मौके पर प्रिया साहू, कंचन साहू, भावना शुक्ला, प्राची मिश्रा, सोनम, रिया, अंजली, श्रेया, सौम्या गुप्ता, नेहा, प्रियंका, रुचि गुप्ता, मीरा शुक्ला, प्रियंका पांडेय, नीतिका पाण्डेय, राशि, सोनम, मोना शुक्ला, चांदनी सहित सैकड़ो बालिकाएं मौजूद रही।
रिपोर्ट- लवकुश आर्या
नेशनल आवाज़ कानपुर
No comments:
Post a Comment