सूबे में संगीन अपराधो को अंजाम देने वाले काफी दिनों से फरार चल रहे बावरिया गैंग को महाराजपुर पुलिस ने पकड़ा। पकड़े गए गैंग में पुरुषो के साथ महिलाये भी शामिल है इस गैग का मुख्य काम चोरी लूट जहर खुरानी जैसी घटनाओ को अंजाम देना रहता है।
जिनके पास एक किलो चरस, चाभी के गुच्छे और रॉड बरामद हुई है जो की भीड़ में घटना को अंजाम देना होता था। पकड़े गए अपराधी शिव कुमार पुत्र बेल सिंह महेद्रगढ़ निवासी हरियाणा, रवि बावरिया पुत्र बिन्नू बावरिया 20 वर्ष निवासी हरियाणा, मीरा पत्नी कल्लू बावरिया 23 वर्ष निवासी रेवाड़ी, महारानी पत्नी जगदीश 40 वर्ष निवासी हरियाणा, लता पुत्री पप्पू 19 वर्ष, रवि पुत्र भगवन सिंह 30 वर्ष निवासी हरियाणा, सुनीता पत्नी राजवीर 55 वर्ष निवासी हरियाणा, लक्ष्मी पत्नी राम स्वरुप 55 वर्ष, गुडडी पत्नी हरी 60 वर्ष निवासी हरियाणा को क्रेटा कार में सवार होकर जा रहे थे उसी बीच सूत्रों से महाराजपुर थाना प्रभारी को जानकारी मिली जानकारी मिलते ही रविशंकर त्रिपाठी ने अपनी टीम के साथ वाहन चेकिंग लगा दिया चेकिंग के दौरान बावरिया गैंग को धर दबोचा। घटना का खुलासा कानपुर एसएसपी अनन्त देव ने किया।
ब्यूरो रिपोर्ट- राजेंद्र शास्त्री
नेशनल आवाज़ कानपुर
No comments:
Post a Comment