कानपुर। सामाजिक संस्था राष्ट्रोदय के तत्वाधान में अध्यक्ष विनय अवस्थी की अध्यक्षता में झंडा रोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए विनय अवस्थी ने बताया कि सामाजिक संस्था 'राष्ट्रोदय' द्वारा विगत वर्षों की भांति 'स्वतन्त्रता दिवस' के अवसर पर थाना फीलखाना के पास 'झण्डारोहण' का कार्यक्रम आयेजित किया गया । कार्यक्रम संयोजक संस्था के अध्यक्ष विनय अवस्थी ने कार्यक्रम मे आए सभी गणमान्य नागरिकों को स्वतन्त्रता दिवस की शुभ कीमनाएं दी साथ ही देश मे व्याप्त कुरीतियों पर भी सभी का ध्यान आकर्षित करते हुए। इन सभी कुरीतियों से आजादी हेतु संघर्ष का आवाहन किया। विनय अवस्थी ने कहा कि जब तक हम अंध विश्वास, कुपोषण, यौन शोषण, बाल श्रम, अशिक्षा, प्रदूषण जैसी जटिल समस्यओं से देश को आजाद नहीं करा लेते ये आजादी बेमानी है। आज देश के नौजवानों को इन समस्यओं के समूल नाश हेतु क्रत संकल्प होना चाहिये। तभी भारत सच्चे अर्थों मे आजाद कहा जायेगा। झण्डारोहण नन्हे मुन्न् बच्चों के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को तिरंगे बिल्ले, झण्डे, स्टीकर तथा मिष्ठान आदि वितरित किया गया। कार्यक्रम मे राजीव श्रीवास्तव, पुष्प सक्सेना, राहुल मेहरोत्रा, गोविन्द रस्तोगी, गीतान्जलि गुप्ता,किशन मिश्रा, विशाल कपूर,अंकित जायसवाल, शिव नाथ अवस्थी, सुनील कपूर, नलिनी कान्त मिश्रा के साथ कई छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
Thursday, August 16, 2018
राष्ट्रोदय ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस
Reviewed by Admin
on
August 16, 2018
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment