कानपुर। भारतीय दलित पैंथर एवं समाज कल्याण सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में अध्यक्ष धनीराम पैंथर की अध्यक्षता में मैकरावर्टगंज स्थित छोटी पार्क में रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए अध्यक्ष धनीराम पैंथर ने बताया कि रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन मैकरावर्टगंज स्थित छोटी पार्क में किया गया। जिसमें हजारों लोगों ने रोजा अफ्तार पार्टी में शिरकत की रोजेदारों ने रोजा खोलने के बाद परवरदिगार से मुल्क की अमन चैन की दुआ की और कहा कि हमारे कानपुर को बुरी निगाहों से दूर रखना। हमारे कानपुर वासियों पर अल्लाह पाक अपनी रहमत रखना। रोजा अफ्तार पार्टी का विगत कई वर्षों से इसी प्रकार आयोजन किया जाता है। रोजा अफ्तार पार्टी में कार्यकर्ताओं ने, अन्य राजनीतिक दलो के कार्यकर्ताओं ने, क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने, व्यापारी भाइयों ने, एक साथ बैठकर रोजा खोल। मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जायसवाल, धनीराम पैंथर, पवन गुप्ता, सरदार हरविंदर सिंह लॉर्ड, पास्टर जितेंद्र सिंह, अशोक सिंह पटेल, मोहम्मद सुलेमान, पंकज जायसवाल, किरन आदि लोग मौजूद रहे।
Thursday, June 14, 2018
रोजा खोलकर कानपुर वासियों के लिए मांगी अमन चैन की दुआ - UP SANDESH
रोजा खोलकर कानपुर वासियों के लिए मांगी अमन चैन की दुआ - UP SANDESH
Reviewed by Admin
on
June 14, 2018
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment