कानपुर 4 जून 2018 (विशाल तिवारी) अगर भीषण गर्मी हो और ऐसे में ठंडा शरबत मिल जाये तो फिर क्या कहने, ऐसी ही भीषण गर्मी में शनिवार दोपहर भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप में विकास नगर में "Nalini's Kitchen" की ओर से ठंडे शरबत का वितरण किया गया। शरबत वितरण में विकास नगर के लोगों ने भी अपना योगदान दिया। सुबह से शाम तक चले शरबत वितरण में हजारों राहगीरों ने अपनी प्यास बुझाई। आप सोच रहे होंगे कि ये "Nalini's Kitchen" क्या है चलिये वो भी बता देते हैं। "Nalini's Kitchen" रसोई से संबंधित एक यूट्यूब चैनल है जोकि नालिनीं शर्मा जी चलाती हैं। इस चैनल में नालिनीं जी खाने पीने की चीजों से संबंधित जानकारियां देती हैं। अभी तक इस यूट्यूब चैनल ने 8 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर और 7 लाख 50 हजार से ज्यादा विजिटर छू लिए हैं। जोकि एक महिला के लिए बहुत सम्मान की बात है। नालिनीं जी का कहना है कि महिलाएं अगर चाहें तो क्या नहीं कर सकतीं, महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। इसलिए "Nalini's Kitchen" के शरबत वितरण कार्यक्रम का संचालन महिलाओं और छोटे बच्चों के द्वारा किया गया। शरबत वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से नालिनीं शर्मा, मंजू वर्मा, रेखा सिंह, सोनिया वर्मा, गीता निगम, प्रतिभा शर्मा, संगीता चतुर्वेदी, रुपाली, साहिबा निगम और बच्चों में आदी, अक्षत, आशुतोष, अनन्या, यशी, इशिका, साहिबा, वरुण आदि शामिल रहे।
Sunday, June 3, 2018
Nalini's Kitchen के तत्वाधान में महिलाओं और बच्चों ने किया शरबत वितरण - UP SANDESH
Nalini's Kitchen के तत्वाधान में महिलाओं और बच्चों ने किया शरबत वितरण - UP SANDESH
Reviewed by Admin
on
June 03, 2018
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment