कानपुर 26 मई 2018 (विशाल तिवारी) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत राजधानी एक्सप्रेस से शनिवार को कानपुर पहुंचे। वह अपने दिवंगत साथी कांशीराम को श्रद्धांजलि देने उनके घर भी जाएंगे। इसके बाद शहर के जालौन के उरई में हो रही संघ प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम मे शामिल होने के लिए रवाना होंगे। उनसे मिलने पहुंचे भाजपा के पदाधिकारियों को निराशा हाथ लगी। पदाधिकारियों द्वारा संघ प्रमुख से मिलने का समय मांगा गया। जिसपर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि इसबार समय कम है। अगली बार आऊंगा तब समय दूंगा। उनके स्वागत के लिए स्टेशन पर पहले से क्षेत्र संघचालक वीरेंद्र जीत सिंह, अनिल, संजय, सांसद देवेंद्र सिंह भोले दक्षिण जिला अध्यक्ष अनीता गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। संघ प्रमुख मोहन भागवत इस बात को भी गंभीरता से समझना चाह रहे है कि सपा-बसपा के बीच हुए गठबंधन से इस सीट पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इस विषय पर वह अपने लोगों से इस बात पर चर्चा करेंगे। वह जानने के इच्छुक है कि इस गठबंधन से कैसे निपटा जाये और गठबंधन को कैसे परास्त किया जाए। माना जा रहा है कि वाराणसी से कानपुर पहुंचे सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा है। कानपुर में कांग्रेस व सपा अभी से जनता का दिल जीतने की कोशिश कर रही है। भाजपा के लिए कानपुर की सीट काफी खास है। इससे पहले यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल सांसद थे। 2014 में मुरली मनोहर जोशी ने यहां बड़ी जीत हासिल की थी। भाजपा चाहती है कि इस बार यह सीट किसी बड़े नेता को दी जाए अन्यथा जीती जा सकें। इस दौरान प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष तनवीर हैदर उस्मानी ने उनसे मिलने का समय मांगा संघ प्रमुख ने मुस्कुराते हुए कहा व्यस्त कार्यक्रम है, अगली बार कानपुर आकर मिलेंगे। संघ प्रमुख उरई में चल रहे संघ के अखिल भारतीय प्रशिक्षण वर्ग में शिरकत करेंगे। रविवार को वह कानपुर आकर बिहार संपर्क क्रांति दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
Saturday, May 26, 2018
कानपुर पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, सपा-बसपा गठबंधन पर की बात - UP SANDESH
कानपुर पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, सपा-बसपा गठबंधन पर की बात - UP SANDESH
Reviewed by Admin
on
May 26, 2018
Rating: 5
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment