कानपुर 9 अप्रैल 2018 (विशाल तिवारी) बर्रा के कर्रही इलाके में मिशन मोदी अगेन पीएम 2019 के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में जिलाध्यक्ष मनीष शुक्ला की अध्यक्षता में मिशन मोदी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मिशन मोदी की समस्त योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष मनीष शुक्ला ने कहा कि अब हम जब तक मोदी की योजनाओं को जन-जन तक नही पहुँचा देगें, तब तक आराम नही करेंगे।
बैठक में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कानपुर नगर डॉ. गुड़िया चौहान, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिग्विजय सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंदन सिंह, कोषाध्यक्ष विनय सिंह भदौरिया, मंडल अध्यक्ष कौशल पुरी गुरुदीप सिंह, सुशील उत्तम, आकाश गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, सौरभ वर्मा, जितेंद्र तोमर आदि मौजूद लोग रहे।
No comments:
Post a Comment